तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में एफसी बरहरवा विजयी
Author Abdhesh singh
Updated:
विज्ञापन

सरस्वती पूजा पर बड़ा दिग्घी के बरमसिया प्रधान टोला में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट
विज्ञापन
पतना
सरस्वती पूजा के अवसर पर बड़ा दिग्घी पंचायत क्षेत्र अंतर्गत बरमसिया प्रधान टोला में लोहरा व संताल आदिवासी क्लब बरमसिया द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट व एक दिवसीय लागड़े नाच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इससे पूर्व गांव में क्लब द्वारा आकर्षक पंडाल बनाकर मां सरस्वती की विधि विधान से पूजा-अर्चना की गयी. 16 टीमों के बीच हुये इस टूर्नामेंट का फाईनल मुकालबा शुक्रवार को खेला गया. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पतना झामुमो प्रखंड सचिव मोहमद शाहबाज, प्रखंड उप-प्रमुख जितेंद्र यादव, पंचायत अध्यक्ष दिनेश कर्मकार, सचिव भादो सोरेन सहित अन्य ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फुटबॉल में किक मारकर मुकाबले की शुरूआत की. फाइनल मुकाबला एफसी बरहरवा व एफसी बिंदुधाम के बीच खेला गया. जिसमें एफसी बरहरवा 1 गोल से विजयी रहा. विजेता टीम को मुख्य अतिथि के हाथों 50 हजार व उप-विजेता टीम को 40 हजार रुपये विशिष्ट अतिथि के हाथों पुरुस्कृत किया गया. वहीं, इस अवसर पर लागड़े नाच की भी प्रतियोगिता हुयी. जिसमें धड़ा पोखर के रामचरण मुर्मू प्रथम स्थान को 15 हजार रूपये, बड़ा मझडीहा की जुडसी हांसदा द्वितीय स्थान को 10 हजार रूपये व बरमसिया के धनी हांसदा तृतीय स्थान को 8 हजार रुपये देकर पुरुस्कृत किया गया. इधर, पूजा के समापन के बाद महाप्रसाद वितरण किया गया तथा एक मेले का आयोजन किया गया. जिसका लुत्फ उठाने आस-पास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे. वहीं, विधि व्यवस्था को लेकर रांगा थाना पुलिस मौजूद रही. उक्त मौके पर फागु मंडल, सिंगराई मरांडी, शिबू मुर्मू, नायकी सोरेन, राजकुमार कर्मकार, बलराम साहा सहित अन्य मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










