मौसम विभाग की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी, एक सप्ताह तक होगी बारिश

Updated:
विज्ञापन
मौसम विभाग की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी, एक सप्ताह तक होगी बारिश

पश्चिम बंगाल से सटे जिलों में भारी बारिश हो सकती है

विज्ञापन

साहिबगंज. मौसम विभाग के अनुसार संताल परगना के रास्ते मानसून का आगमन हुआ है, जिसमें प्रमुख रूप से साहिबगंज व पाकुड़ जिला को रखा गया है. क्योंकि यह दो जिला पश्चिम बंगाल से निकट होने के कारण मानसून का प्रवेश का अनुमान लगाया गया था. बुधवार अहले सुबह से ही साहिबगंज जिला मुख्यालय समेत प्रखंडों में जमकर बारिश हुई है. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार यह बारिश एक सप्ताह तक होगी. इस दौरान भारी बारिश तो कभी इमकान जताया गया है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने संताल के कई जिलों को येलो अलर्ट में रखा है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पश्चिम बंगाल से सटे जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इसलिए लोग सचेत रहें और घर पर ही रहे. मिट्टी के घरों में ना रहे. वहीं दूसरी ओर मानसून के प्रवेश होते ही और बारिश लगातार होने से किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौटी है. लोग खेतों की तरफ निकल पड़े हैं. इस संबंध में कृषि विभाग के वैज्ञानिक डॉ वीरेंद्र कुमार मेहता ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है. क्योंकि मानसून के प्रथम सप्ताह में भारी बारिश होने का अनुमान है. कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ तबाही होने की संभावना होती है. इसलिए विभाग ने सभी को चेतावनी दी है. किसानों के लिए अच्छी खबर है. अगर बारिश 10 दिनों तक होती रही तो निश्चित रूप से खेतों में पानी होगा और बीज डाला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola