जागरूकता की कमी के कारण आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कम पहुंच रहे हैं मरीज

Updated:
विज्ञापन
जागरूकता की कमी के कारण आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कम पहुंच रहे हैं मरीज

डॉक्टरों व कर्मियों की भी कमी है

विज्ञापन

बरहरवा. राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत बरहरवा प्रखंड के पांच स्थानों पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर(आयुष) केंद्र संचालित किया जा रहा है. जिसमें बरहरवा प्रखंड मुख्यालय में नियुक्त आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संतोष कुमार दास, मालिन में डॉ शिवाजी हलदर, आगलोई में डॉ विश्वा भारती, चंडीपुर में डॉ हिना परवीन और बिशनपुर में डॉ मंदाकिनी मरांडी द्वारा मरीजों का इलाज होम्योपैथिक चिकित्सकीय पद्धति और दवाओं के द्वारा किया जा रहा है. आयुष्मान आरोग्य मंदिर केंद्र सरकार की अच्छी पहल तो है, लेकिन जागरूकता के अभाव और संसाधनों की कमी के कारण इन केंद्रों पर आज भी मरीज कम पहुंच रहे हैं. अभी भी आयुष केंद्रों के पास अपना भवन नहीं है. कई केंद्र जर्जर अवस्था में है. केंद्रों में शौचालय व पानी की व्यवस्था नहीं है. साथ ही डॉक्टरों व कर्मियों की भी कमी है. वहीं, केंद्रों में कई आवश्यक दवाइयों की कमी भी बनी रहती है. तो कई दवाइयां उपलब्ध ही नहीं है. प्रखंड मुख्यालय स्थित आयुष केंद्र में पदस्थापित आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संतोष कुमार दास ने बताया कि हमारे यहां मरीजों का बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन, हायपरटेंशन, पाइल्स सहित अन्य रोगों का उपचार निःशुल्क किया जाता है. आयुष चिकित्सकों द्वारा समय-समय पर विभिन्न गांवों में सहिया दीदियों के सहयोग से विशेष कैंप का भी आयोजन किया जाता है. जहां ग्रामीणों का ईलाज किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola