गणतंत्र दिवस को लेकर कार्यालयों व संस्थानों की साफ-सफाई तेज
Updated at : 21 Jan 2026 8:52 PM (IST)
विज्ञापन

ध्वजारोहण का समय सीमा निर्धारित किया गया
विज्ञापन
पतना
प्रखंड मुख्यालय सभागार कक्ष में बुधवार को पतना प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर बैठक हुयी. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी व गैर-सरकारी संस्थाओं के प्रमुख उपस्थित हुये. इस दौरान गणतंत्र दिवस में ध्वजारोहण का समय सीमा निर्धारित किया गया. पतना बीडीओ ने उपस्थित पदाधिकारी को गणतंत्र दिवस से पूर्व अपने-अपने कार्यालय व संस्थानों की साफ-सफाई करने का निर्देश दिया. कहा कि इस वर्ष पूरे धूमधाम से गणतंत्र दिवस समारोह मानना है. प्रखंड मुख्यालय द्वारा निर्धारित समय के अनुसार बीआरसी में सुबह 7:30 बजे, वन क्षेत्र कार्यालय में 7:40 बजे, प्रखंड मुख्यालय में 8:25 बजे, संत थॉमस बालिका मध्य विद्यालय में 9 बजे, अनुमंडल पुलिस कार्यालय में 9:15 बजे, होली क्रॉस बालिका उच्च विद्यालय सीतापहाड़ में 9:30 बजे, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तिलभिट्ठा में 10 बजे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतना में 10:30 बजे, रांगा थाना में 10:40 बजे, प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय में 10:50 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा. वहीं, दोपहर 1 बजे प्रखंड मुख्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा. मौके पर प्रखंड प्रमुख छीता बास्की, मनरेगा बीपीओ मनीष कुमार, पतना एमओआइसी डॉ समशुल हक, बीइइओ रॉबिन मंडल, बीपीओ मोतीलाल मुर्मू के अलावे अन्य मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




