बरहरवा की प्रोफेसर कॉलोनी में आर्मी जवान के बंद घर में चोरी, करीब 4 लाख रुपये के जेवरात ले भागे

Updated:
विज्ञापन
बरहरवा की प्रोफेसर कॉलोनी में आर्मी जवान के बंद घर में चोरी, करीब 4 लाख रुपये के जेवरात ले भागे

मकान मालकिन शादी समारोह में गयी थी झिकटिया, किरायेदार ऑफिस के काम से गया था मालदा

विज्ञापन

बरहरवा

थाना क्षेत्र की प्रोफेसर कॉलोनी में रविवार को अज्ञात चोरों द्वारा एक बंद घर को निशाना बनाया गया. चोरों ने करीब 4 लाख रुपये के जेवरात सहित नकदी चोरी कर ली है. प्रोफेसर कॉलोनी निवासी शिक्षक रवींद्र साह व उनके बड़े भाई मुंबई में पोस्टेड आर्मी जवान राकेश साह के मकान में घटना को अंजाम दिया गया है. पीड़ित की मां नंदिता साह ने बताया कि उनके दोनों बेटे अपने परिवार के साथ बाहर रहते हैं. वह घर पर रहती हैं तथा राकेश के मकान में बरहरवा में रेलवे में नौकरी करने वाले किरायेदार दीपेन वर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं. पिछले दो-तीन दिनों से वह झिकटिया में अपने रिश्तेदार के घर शादी में गयी थी. शनिवार को किरायेदार भी ऑफिस के किसी काम से मालदा गये हुये थे, घर में कोई नहीं था. रविवार की सुबह जब किरायेदार वापस लौटे तो उन्होंने घर का दरवाजा टूटा हुआ पाया. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना हम लोगों को दी. घर आने पर हमने देखा कि चोरों ने घर के तीन दरवाजों के तालों को तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है तथा कमरे का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है. फिर हम लोगों ने पुलिस को सूचित की. पीड़ित रवींद्र साहा की पत्नी प्रीति कुमारी ने बताया कि चोरों ने उनके घर से करीब तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने तथा घर में रखे करीब 50 हजार रुपये नकद ले गये है. वहीं, किरायेदार दीपेन वर्मा ने बताया कि उनके रूम से चोर करीब एक भरी सोने के गहने और 5 हजार रुपये नकद लेकर भागे हैं. सूचना मिलते ही बरहरवा थाना के एएसआइ धर्मेंद्र पासवान, प्रमोद गुप्ता, अविनाश कुमार सिंह तथा जितेंद्र रजक घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की. इस दौरान उन्होंने घर के चारों ओर जांच-पड़ताल की तथा आसपास लगाये गये सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और पड़ोसियों से भी पूछताछ की. मामले को लेकर थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने कहा कि चोरी की घटना को लेकर अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. फिर भी, पुलिस मामले की जांच में जुटी है. चोरों को बख्शा नहीं जायेगा.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola