ePaper

मजदूरों को अधिकार दिलाने का संगठन ने किया आह्वान

Updated at : 04 Sep 2025 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
मजदूरों को अधिकार दिलाने का संगठन ने किया आह्वान

आंदोलनों की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा

विज्ञापन

तालझारी. प्रखंड के करनपुरातो स्थित सामुदायिक भवन में गुरुवार को झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की ज़िला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष मिथुन यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में संघ के केंद्रीय सचिव राजकुमार यादव उपस्थित रहे. श्री यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आज भी बड़ी संख्या में मजदूर भाई-बहन जानकारी के अभाव में सरकार द्वारा प्रदत्त कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं. उन्होंने मजदूरों को संगठित करने और उन्हें जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि वे अपने हक़ और अधिकार प्राप्त कर सकें. बैठक में संगठन को मजबूत करने, सदस्यता शुल्क जमा करने और आगामी आंदोलनों की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई. सभी पदाधिकारियों से 16 सितंबर को जिला मुख्यालय में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन तथा 5 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले प्रखंड स्तरीय धरनों को सफल बनाने की अपील की गयी. बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष फुल कुमारी देवी, जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार पंकज, जिला महामंत्री सह नगर संगठन प्रभारी मोहम्मद इमाम विश्वास, जिला कार्यमंत्री मोहम्मद अब्दुल कईम सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola