सात सूत्री मांगों को लेकर 24 जून को धरना देगा मंच: अनूप

Updated:
विज्ञापन
सात सूत्री मांगों को लेकर 24 जून को धरना देगा मंच: अनूप

सात सूत्री मांगों को लेकर 24 जून को धरना देगा मंच: अनूप

विज्ञापन

संवाददाता, साहिबगंज. हाड़ी जाति विकास मंच अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर 24 जून को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में धरना देगा. यह जानकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनुप लाल हरि ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी. उन्होंने कहा कि हाड़ी जाति विकास मंच झारखंड में लंबे समय से आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक उपेक्षा का शिकार रहा है. उन्होंने बताया कि 25 जनवरी 2025 को भी सात सूत्री मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया गया था, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ. धरने के बाद डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा.

मांगें इस प्रकार हैं:

1. झारखंड के सभी अनुसूचित जाति और जनजाति के भूमिहीन परिवारों को प्रखंड स्तर से खास जमीन में से पांच-पांच डिसमिल जमीन दानस्वरूप आवास के लिए दी जाए.

2. अनुसूचित जाति सूची में “हाड़ी जाति” के साथ संयुक्त रूप से अंकित मेहतर और भंगी जातियों को हटाकर केवल “हाड़ी जाति” को अलग से दर्ज किया जाए.

3. अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति की सिफारिशों का पालन किया जाए.

4. हाड़ी जाति के किसी एक व्यक्ति को झारखंड विधानसभा की उपरोक्त समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया जाए.

5. झारखंड राज्य में सफाई कर्मचारी आयोग का गठन किया जाए.

6. हाड़ी समाज के युवाओं को जाति एवं आवास प्रमाण पत्र सरल प्रक्रिया में उपलब्ध कराया जाए, जिससे वे उच्च शिक्षा से वंचित न हों.

7. हाड़ी समाज के विकास हेतु धनबाद में एक कार्यालय की स्थापना की जाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुनील ठाकुर

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola