रनिंग स्टाफ एवं यूनियन सदस्यों ने मनाया विरोध दिवस

Updated:
विज्ञापन
रनिंग स्टाफ एवं यूनियन सदस्यों ने मनाया विरोध दिवस

कार्यक्रम की अध्यक्षता शत्रुघ्न पासवान और अनिल कुमार राय ने की

विज्ञापन

साहिबगंज

साहिबगंज स्टेशन प्रांगण स्थित संयुक्त क्रू बुकिंग लॉबी में सोमवार को ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन और इस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के आह्वान पर रनिंग स्टाफ व यूनियन सदस्यों ने विरोध दिवस मनाया. सात नवंबर को सियालदह में हुई एआइआरएफ वर्किंग कमेटी की बैठक में रनिंग कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान न होने पर निर्णय लिया गया था. कर्मचारियों का कहना है कि ट्रांसपोर्ट अलाउंस में 25% वृद्धि के बावजूद दो वर्षों से रनिंग स्टाफ के माइलेज में बढ़ोतरी लंबित है. 36 घंटे के भीतर मुख्यालय वापसी, लगातार दो रात्रि से अधिक ड्यूटी नहीं कराने और लोको पायलट व ट्रेन मैनेजर से हैंडब्रेक खुलवाने/बंद करवाने का विरोध मुख्य मांगों में शामिल है. संगठन ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो चक्का जाम करेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता शत्रुघ्न पासवान और अनिल कुमार राय ने की. मौके पर शशि कुमार साव, रबी कुमार, अजीत कुमार, मुकेश कुमार, गौतम दास मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola