शिक्षक संघ ने मिलन समारोह में पांच सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
शिक्षक संघ ने मिलन समारोह में पांच सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित

शिक्षकों की समस्या के समाधान के लिए डीएसइ साहिबगंज से मिलकर किया जायेगा

विज्ञापन

तालझारी

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्लस टू कन्या उच्च विद्यालय प्रांगण में नववर्ष शिक्षक मिलन समारोह का आयोजन किया. शिक्षा के उन्नयन में विशिष्ट योगदान देने वाले पांच सेवानिवृत्त शिक्षकों स्नेहलता हेंब्रम, चमेली हेंब्रम, मो इजहार उदीन, सकल देव मंडल व मसीलाल मुर्मू को सम्मानित किया. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष गणेश प्रसाद सिंह, संघ के अध्यक्ष टुडू साग्नेन यदुनाथ मौजूद थे. कहा, उत्क्रमित वर्ग : एक से पांच में नियुक्त वैसे शिक्षक जो छह से आठ का टेट उत्तीर्ण, उनको वरीय वेतनमान का लाभ, बरहेट के नवल किशोर सिंह ने 31 साल तक सेवा के बाद भी ग्रेड फोर नहीं मिलना, एमडीएम मद में ग्रामीणों के व्यक्तिगत लाभ के लिए विभागीय शिकायत का संगठन विरोध करेगा. ग्रामीणों की शिकायत पर मध्याह्न भोजन योजना में अनियमित के लिए प्रभारी को दोष देते हुए कार्रवाई करना गलत है. शिक्षक संघ के जिला महासचिव मनोरंजन कुमार ने संगठन की ओर से सारे शिक्षकों की समस्या के समाधान के लिए डीएसइ साहिबगंज से मिलकर किया जायेगा. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष साहेब हसन, अनथोनी फ्रेकलिन टुडू, सुनील टुडू, सुनील वर्णवाल मुर्मू, रवि रंजन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बरहेट मार्शल विल्सन सोरेन, जिला प्रवक्ता तालो दास मांझी, दिलीप कालिंदी, सिलवती तिर्की, नवल किशोर सिंह संगठन मंत्री, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी शकुंतला हेंब्रम, जेम्स लुदो मुर्मू, मुजमिल कश्मीर आदि शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola