ePaper

पुल के पिलर के पास संकरा होने से बढ़ जाती है परेशानी

Updated at : 09 Sep 2025 5:11 PM (IST)
विज्ञापन
पुल के पिलर के पास संकरा होने से बढ़ जाती है परेशानी

बरसात के दौरान गुमानी नदी में जलस्तर बढ़ने से हर साल गुमानी क्षेत्र में बाढ़ आती है। दरियापुर पंचायत मुखिया मोहम्मद इश्तियाक ने बरहरवा के सीओ एवं बीडीओ को ज्ञापन देकर समस्या समाधान की मांग की है। रेलवे द्वारा निर्मित पोल नंबर 397 के पुल के चारों ओर बोल्डर क्रेटिंग से नदी का मुंह संकरा हो गया है, जिससे पानी का निकासी मुश्किल हो रही है। गुमानी बराज परियोजना का संचालन भी ठीक तरह से नहीं होता और पानी छोड़े या बंद किए जाने की सूचना नहीं मिलती। मुखिया ने संचालन समिति बनाने और रेलवे से समन्वय कर नदी के मुंह को पुनः पुरानी स्थिति में लाने की जरूरत बताई है, ताकि बाढ़ का संकट कम हो सके।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बरहरवा. हर साल बरसात में गुमानी नदी के उफान से गुमानी क्षेत्र में बाढ़ आ जाती है. इस समस्या के समाधान के लिए दरियापुर पंचायत के मुखिया मोहम्मद इश्तियाक ने सीओ और बीडीओ बरहरवा को ज्ञापन सौंपा है. मुखिया इश्तियाक के अनुसार, बरहरवा और बोनीडांगा रेलखंड पर रेलवे द्वारा निर्मित जर्जर पोल नंबर 397 के पिलर के चारों तरफ बोल्डर क्रेटिंग करने से गुमानी नदी का मुहाना संकरा हो गया है, जिससे बाढ़ के समय पानी की निकासी बाधित होती है. उन्होंने गुमानी बराज परियोजना के संचालन में अनियमितता की भी शिकायत की, जिसमें पानी छोड़ने या बंद करने की सूचना स्थानीय लोगों को नहीं दी जाती है. उन्होंने मांग की है कि एक संचालन कमेटी बनाकर परियोजना का संचालन किया जाए और रेलवे अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर नदी के मुहाने को पूर्ववत किया जाए, ताकि बाढ़ के समय पानी आसानी से निकल सके और क्षेत्र में बाढ़ की समस्या न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIKASH JASWAL

लेखक के बारे में

By BIKASH JASWAL

BIKASH JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola