ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Updated:
विज्ञापन
ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

गले में फंदे के दाग, ससुराल पक्ष ने बताया आत्महत्या, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया

विज्ञापन

साहिबगंज

जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहंडा मुख्य पथ निवासी राम कुमार हरि की पत्नी अनु देवी (29) की शुक्रवार को करीब 11 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. गले में फंदे लगाने जैसे निशान पाये जाने की बात सामने आयी है, जिससे मामला संदिग्ध हो गया है. घटना को लेकर ससुराल पक्ष का कहना है कि अनु देवी ने आत्महत्या की है, जबकि मायके पक्ष ने सुनियोजित हत्या करार दिया है. मृतिका के भाई बाराहाट निवासी गौतम कुमार ने ससुरालवालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बहन को लगातार पैसों की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था. गौतम कुमार ने बताया कि अनु देवी की शादी वर्ष 2017 में राम कुमार हरि से हुई थी. पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था. अभी वह पटना में है. इसी का फायदा उठाकर सास-ससुर ने अनु देवी पर अत्याचार किया. आरोप लगाया कि सास-ससुर ने मिलकर साड़ी से गला बांधकर उसकी हत्या कर दी. आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की. मायके पक्ष ने बताया कि करीब दो माह पूर्व भी अनु देवी पर जानलेवा हमला किया गया था. उस समय गला दबाकर हत्या का प्रयास किया गया था, शिकायत जिरवाबाड़ी थाने में दी गयी थी. आपसी समझौते के बाद मामला दबा दिया गया, लेकिन प्रताड़ना जारी रही. सूचना मिलते ही जिरवाबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष मेडिकल कमेटी का गठन किया है. ताकि पोस्टमार्टम प्रक्रिया पारदर्शी हो सके. थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार महिला की आत्महत्या किये जाने की बात सामने आयी है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. वह अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola