डीसी और एसपी ने नवनियुक्त चौकीदारों की पासिंग आउट परेड की तैयारियों का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
डीसी और एसपी ने नवनियुक्त चौकीदारों की पासिंग आउट परेड की तैयारियों का किया निरीक्षण

परेड अभ्यास, अनुशासन और व्यवस्थाओं की समीक्षा; 4 नवम्बर को होगा मुख्य समारोह

विज्ञापन

साहिबगंज

रविवार को डीसी हेमंत सती एवं एसपी अमित कुमार सिंह ने जैप-09, साहिबगंज स्थित परेड मैदान में नवनियुक्त चौकीदारों की पासिंग आउट परेड के पूर्वाभ्यास का संयुक्त निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परेड अभ्यास, अनुशासन, वेशभूषा, मैदान की साफ-सफाई तथा आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया. डीसी हेमंत सती ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परेड समारोह की सभी तैयारियां निर्धारित समय पर और मानक के अनुरूप पूरी की जायें, ताकि मुख्य कार्यक्रम के दिन किसी प्रकार की कमी न रह सके. उन्होंने कहा कि चौकीदार व्यवस्था प्रशासनिक तंत्र की जमीनी सुरक्षा प्रणाली की आधारशिला है, अतः सभी नवनियुक्त चौकीदार अपने कर्तव्यों के प्रति सजग, अनुशासित और संवेदनशील रहें. वहीं, एसपी अमित कुमार सिंह ने प्रशिक्षुओं को आत्मविश्वास, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया. ज्ञात हो कि चौकीदारों की पासिंग आउट परेड 4 नवम्बर 2025 (मंगलवार) को प्रातः 9:30 बजे जैप-09 परेड मैदान में आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले के वरीय अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola