ePaper

जंगली सियार के काटने से एक दर्जन ज्यादा लोग घायल

Updated at : 26 Jun 2025 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
जंगली सियार के काटने से एक दर्जन ज्यादा लोग घायल

घायलों को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल ले गये

विज्ञापन

उधवा. प्रखंड के उत्तर पलासगाछी पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवों में जंगली सियार ने आतंक मचा रखा है. जंगली सियार के काटने से बच्चे, महिला एवं पुरुष समेत एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हैं. जानकारी के अनुसार उधवा प्रखंड क्षेत्र के उत्तर पलासगाछी पंचायत अंतर्गत अनु टोला में गुरुवार की दोपहर अचानक जंगली सियार ने हमला कर दिया. इस हमले में खुशबू खातून (3 वर्ष), रेहान शेख (25 वर्ष), मासुफा खातून (11 वर्ष), पेशकार शेख (65 वर्ष), साफिना खातून (19 वर्ष) व एक वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी है. बताया गया कि बुधवार को भी जंगली सियार के काटने से हालेमा खातून (11 वर्ष), जैनव खातून (9 वर्ष) एवं सेरिना खातून (12 वर्ष) घायल हो गयी है. सभी के परिजन अपने-अपने घायलों को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल ले गये, चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया, खबर लिखे जाने तक वन विभाग की ओर से अब तक कोई पहल नहीं की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola