आरपीएफ ने विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा

Updated:
विज्ञापन
आरपीएफ ने विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा

गुप्त सूचना पर गठित टीम ने ट्रेन में चलाया छापेमारी अभियान, बिहार के रहनेवाले हैं सभी

विज्ञापन

बरहरवा. मालदा रेल मंडल के बरहरवा स्टेशन में आरपीएफ ने गुप्त सूचना पर करीब 33 हजार रुपये की विदेशी शराब बरामद किया है. साथ ही तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम में सहायक उपनिरीक्षक जलेश्वर कुमार दुबे के साथ एएसआइ रविशंकर यादव, हेड कांस्टेबल स्वप्न कुमार घोष, हेड कांस्टेबल नूपुर बरन मिद्या शामिल रहे. टीम के द्वारा न्यू फरक्का रेलवे स्टेशन से बरहरवा रेलवे स्टेशन तक ट्रेन नंबर अप 15733 में एक सर्च अभियान चलाया गया. सर्च अभियान के दौरान जब उक्त ट्रेन बिंदुबासनी रेलवे स्टेशन को पार कर रही थी, तो उन्होंने उक्त ट्रेन के कोच नंबर एस 3 के शौचालय के पास दो (02) बैग संदिग्ध स्थिति में पाए गए. दोनों बैग की तलाशी लेने पर 7260 रुपये की 66 पीस हेवर्ड्स 5000 स्ट्रोंग बीयर, 8560 रुपये की 10 बोतलें ऑफिसर चॉइस व्हिस्की टेट्रा पैक बरामद की. साथ ही तीन लोगों को कुछ भारी बैक पैक और हैंड बैग के साथ संदिग्ध तरीके से घूमते पाया गया. जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया और बैग की तलाशी लेने पर उसमें विदेशी शराब मिली. गिरफ्तार लोगों में से एक अमरकांत (24 ) पिता लक्ष्मीकांत, ग्राम छोटी कबहिया, थाना कबहिया, जिला लखीसराय बिहार का रहनेवाला है. इनके पास 6600 रुपये की 60 पीस हेवर्ड्स 5000 स्ट्रांग बीयर मिली. दूसरे व्यक्ति भोंदू कुमार (19) पिता लेफ्टिनेंट लखीसराय बिहार निवासी के पास में 4950 रुपये की 45 पैकेट हेवर्ड्स 5000 स्ट्रोंग बीयर मिला. वहीं, तीसरे व्यक्ति मनीष कुमार (20 ) पिता शर्मा, भागलपुर के सुल्तानगंज निवासी के पास 3300 रुपये की हेवर्ड्स 5000 स्ट्रोंग बीयर की 30 बोतलें व 10 हजार रुपये की 10 पीस सिग्नेचर व्हिस्की बरामद हुआ. सभी विदेशी शराब जब्त कर आरपीएफ पोस्ट बरहरवा लाया गया तथा इंस्पेक्टर एक्साइज डिपार्टमेंट साहेबगंज को अग्रिम कार्यवाही हेतु सौंपा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola