ePaper

राजमहल में मंगलहाट कर्मा-धर्मा त्यौहार की तैयारियां पूरी

Updated at : 02 Sep 2025 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
राजमहल में मंगलहाट कर्मा-धर्मा त्यौहार की तैयारियां पूरी

राजमहल प्रखंड के मंगलहाट और आसपास के गांवों में कर्मा-धर्मा त्यौहार की तैयारी पूरी हो चुकी है। पार्वतीन स्नान और पूजा के बाद बाजारों में भारी भीड़ देखी गई। कटघर, बड़तल्ला, नयाबस्ती, टेकबथान, इंग्लिश, गढ़तलाव, डेढ़गामा, सोभापुर, सरकंडा आदि जगहों पर यह पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। महिलाएं गंगा नदी में स्नान कर नया बालू डालकर सात प्रकार के अन्न के बीज बोती हैं। पर्व के पाँचवें और छठवें दिन उपवास रखकर भाई-बहनों के सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। सातवें दिन पूजा समाप्त कर तलाव, पोखर या नदी में विसर्जन किया जाता है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, राजमहल/मंगलहाट. राजमहल प्रखंड क्षेत्र के मंगलहाट और आसपास के गांवों में कर्मा-धर्मा त्यौहार की तैयारी पूरी हो चुकी है. मंगलवार को महिलाओं ने सुबह नहा-खाकर पूजा सामग्री खरीदी. कटघर, बड़तल्ला, नयाबस्ती, टेकबथान, इंग्लिश, गढ़तलाव, डेढ़गामा, सोभापुर, सरकंडा आदि क्षेत्रों में यह त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा. कर्मा-पूजा से दो दिन पहले, गांव की बहनों ने गंगा नदी में स्नान कर नई टोकरी में बालू डालकर सात प्रकार के अन्न (धान, गेहूं, जौ, उड़द, मक्का, चना, कुलथी) के बीज बोए. पांचवें दिन संजत और छठवें दिन बुधवार को कर्मा पर्व का उपवास रखकर बहनों ने भाई की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की. पर्व के सातवें दिन, गुरुवार की सुबह, पूजा के बाद धार्मिक रीति-रिवाज से तलाव, पोखर, नदी आदि में विसर्जन किया जाएगा. इस दौरान कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL THAKUR

लेखक के बारे में

By SUNIL THAKUR

SUNIL THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola