5001 कन्याओं ने निकाली कलश शोभायात्रा, विधायक ने किया शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति मंगलहाट की ओर से कार्यक्रम का आयोजन, माता रानी के जयकारे से गूंजा क्षेत्र

विज्ञापन

राजमहल/मंगलहाट.

सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति मंगलहाट की ओर से सोमवार को 5001 कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी.शुभारंभ विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा, झामुमो जिला सचिव मो मारूफ, सीओ मो यूसुफ और थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने संयुक्त रूप से किया. कमेटी अध्यक्ष सुभाष चंद्र दास, सचिव राजेश मंडल और पदाधिकारियों ने अतिथियों का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया. विधायक एमटी राजा ने समिति से अपने पुराने संबंध का जिक्र करते हुए शांति व विधि व्यवस्था बनाये रखने का संदेश दिया. कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर विभिन्न झांकियों के साथ मलाहीटोला, डेढ़गामा और मुन्नापटाल होते हुए गंगा नदी के कन्हैयास्थान घाट पहुंची, जहां पुरोहितों ने पूजा-अर्चना कर गंगाजल से कलश भरे. लौटकर मंदिर में कलश स्थापित कर प्रसाद वितरण किया गया. दिनभर पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहे. मेले में आतिशबाजी, झूले और आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. मौके पर प्रीतम मंडल, सूरज मंडल, भोलू मंडल, बिंदेश्वरी यादव, श्रवण मंडल,सुदर्शन पासवान अन्य समिति के सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola