पीएमश्री जवाहर नवोदय का तबरेज आलम बना स्कूल टॉपर

Updated:
विज्ञापन
पीएमश्री जवाहर नवोदय का तबरेज आलम बना स्कूल टॉपर

सीबीएसई 10वीं में पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय तबरेज आलम 88.8 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का टॉपर बने

विज्ञापन

साहिबगंज. सीबीएसई 10वीं की परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित किया. शहर के पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, ईस्टर्न रेलवे उच्च विद्यालय, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कन्या उच्च विद्यालय पोखरिया में रिजल्ट की घोषणा की गयी. पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य आलोक कुमार ने बताया कि 10वीं में 80 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी. इसमें 76 सफल व चार असफल हुए. तबरेज आलम 88.8 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का टॉपर बने. विद्यालय में अंग्रेजी विषय में 54, हिन्दी में 97, गणित में 96, विज्ञान में 95, सोशल साइंस में 96 अंक लाये.

पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के 10वीं के टॉपर

परीक्षार्थी का नाम- प्रतिशत

तबरेज आलम – 88.08

अनिकेत कुमार साह – 88.05

फरहन हुसैन – 88.00

जनशाद अख्तर – 87.06

साइमन सोरेन- 86.08

सुमित गुप्ता – 86.04

सादिया खातुन- 86.00

दरवेश कुमार- 85.08

शहवाज हुसैन- 85.02

सफीना प्रवीण – 84.04

साहिबगंज मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कन्या उच्च विद्यालय के टॉपर बने अंशु

साहिबगंज मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कन्या उच्च विद्यालय पोखरिया में 80 छात्राओं ने परीक्षा दी. इसमें 60 सफल व 20 प्रमोट हुए. प्राचार्य सीमा कुमारी ने बताया कि परीक्षा का रिजल्ट ठीक रहा.

10वीं के टॉपर

परीक्षार्थी का नाम- अंक- प्रतिशत

अंशू -409- 81.08

स्वीटी- 403-80.06

सुनैना- 403-80.06

नाज़िया – 398-79.06

अवनी-377-75.04

नफ़ीसा – 368-73.06

श्रुति-366-73.02

पूर्णिमा-363-72.06

कोमल-361-72.02

सोनम-357-71.04

सीबीएसई रिजल्ट में छात्राओं ने मारी बाजी, केंद्रीय विद्यालय के इनास नाज़ बनी टॉपर :

सीबीएसई बोर्ड के जारी परीक्षा परिणाम में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है. इस वर्ष कुल केंद्रीय विद्यालय में 39 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया, जिसमें कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए. परिणाम में इनास नाज़ ने 433 अंक (86.6%) हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं आर्यन कुमार ने 428 अंक (85.6%) लाकर दूसरा स्थान हासिल किया. तीसरे स्थान पर रिशम कुमारी रहीं, जिन्होंने 425 अंक (85%) प्राप्त किए. टॉप तीन छात्रों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है. शिक्षकों और अभिभावकों ने छात्रों की मेहनत और लगन की सराहना की है. विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित पढ़ाई को दिया है. इस शानदार परिणाम से यह साबित होता है कि मेहनत और अनुशासन से सफलता जरूर मिलती है.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola