एक शिक्षक के भरोसे दरगाडांगा स्कूल के चार सौ बच्चे

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

छात्रों का नामांकन दूसरे गांव में करने पर विवश

विज्ञापन

उधवा

प्रखंड क्षेत्र के कई ऐसे विद्यालय हैं, जहां एक ही शिक्षक के भरोसे विद्यालय संचालन हो रहा है. नियमित शिक्षा नहीं मिलने पर बच्चों के भविष्य संकट में है. जानकारी के अनुसार प्रखंड की पतौड़ा पंचायत अंतर्गत दरगाडांगा गांव में संचालित उर्दू प्राथमिक विद्यालय दरगाडांगा में एक ही शिक्षक के भरोसे चार सौ से अधिक छात्र-छात्राओं का भविष्य है. विद्यालय के सचिव के अनेकों कार्य होता हैं. इस बीच एक ही शिक्षक से बच्चों का पठन-पाठन कैसे संभव हो सकता है. विद्यालय में कक्षा एक से पांचवीं तक की शिक्षा दी जाती है. विद्यालय में कुल 414 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं. कक्षा एक में 82, कक्षा दो में 70, कक्षा तीन में 94, कक्षा चार में 88 तथा कक्षा पांच में 80 छात्र – छात्राएं नामांकित हैं. ग्रामीणों से जानकारी मिली कि यह गांव घना आबादी वाला गांव होने से छात्रों की संख्या अधिक है. विद्यालय में एक ही शिक्षक के कारण गांव के अनेकों छात्रों का नामांकन दूसरे गांव में करने पर विवश हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के एक सौ से अधिक बच्चों का नामांकन दूसरे गांव के अन्य विद्यालय में है. सचिव मो नासिर बताते हैं कि विद्यालय का भवन भी जर्जर अवस्था में था, जिसे वरीय पदाधिकारी को लिखित सूचना के बाद लंबे समय के बाद अब नये भवन का निर्माण किया गया है. विद्यालय में नियमित शिक्षक की आवश्यकता है. सचिव मो नासिर ने बताया कि एकल शिक्षक विद्यालय होने से मध्याह्न भोजन रिपोर्ट, छात्रों का ऑनलाइन उपस्थिति, इ- कल्याण रिपोर्ट, यू-डाइस प्लस समेत अन्य ऑफिशियल कार्य करने के साथ साथ बच्चों का पठन-पाठन करने में परेशानी होती है. कहा कि विद्यालय में अतिरिक्त शिक्षक के लिए विभाग को जानकारी दी गयी है. अब विभाग कब तक विद्यालय में अतिरिक्त शिक्षक देने पर करवाई करते हैं.

कोट

सहायक आचार्य की बहाली प्रक्रिया में है. प्रक्रिया पूरी होने के बाद शिक्षक विहीन विद्यालयों में प्राथमिकता देते हुए शिक्षक दिया जायेगा.

अटल बिहारी भगत, बीपीओ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola