दुर्गापुर चेकनाका में जांच के दौरान बस से 1.45 लाख रुपये बरामद

Updated at : 02 May 2024 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गापुर चेकनाका में जांच के दौरान बस से 1.45 लाख रुपये बरामद

50 हजार रुपये से ज्यादा के नकद लेन-देन पर है रोक

विज्ञापन

पतना. लोकसभा चुनाव को लेकर बनाये गये दुर्गापुर चेकनाका पर वाहन जांच के दौरान बस में ले जा रहे 1.45 लाख रुपये पुलिस ने जब्त किया है. जिले के रांगा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर चेकनाका में गुरुवार को तैनात दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी द्वारा वाहन जांच की जा रही थी. क्रम में बरहरवा से दुमका जाने वाली बस में भी तलाशी ली गयी, जिसमें काले रंग के बैग में 1.45 लाख रूपये पुलिस ने बरामद किया. उक्त पैसा कोटलपोखर निवासी फजलुर रहमान का बताया जा रहा है. मामले को लेकर रांगा थाना प्रभारी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि चेकनाका में तैनात दंडाधिकारी सुनील गुप्ता व पुलिस पदाधिकारी बबन राम के द्वारा बस की तलाशी के क्रम में उक्त रुपये की बरामदगी हुई है, जिसे विधिवत तरीके से जब्त कर लिया गया है. चुनाव आयोग के नियमानुसार, 50 हजार रुपये से ज्यादा के नकद लेन-देन पर आपको पैसे से संबंधित कागजात दिखाने होंगे, जो फजलुर रहमान के द्वारा नहीं दिखाया गया है. फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है कि उक्त पैसा कहां से आ रहा था. इधर, पैसे के मालिक फजरूल रहमान ने बताया कि वह किराना दुकान का राशन लेने के लिये पैसा लेकर दुमका जा रहा था. दुमका से हमेशा वह होलसेल किराना के सामान की खरीदारी करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola