टमटम स्टैंड में जल्द ही पार्किंग स्टैंड बनवाया जाएगा : नप प्रशासक

Updated:
विज्ञापन
टमटम स्टैंड में जल्द ही पार्किंग स्टैंड बनवाया जाएगा : नप प्रशासक

गुहा कॉम्प्लेक्स के सामने नाली में कचरा गिरने के लिए कुछ दुकानदारों को फटकार भी लगायी

विज्ञापन

साहिबगंज.

टमटम स्टैंड में नगर परिषद की ओर से जल्द ही एक पार्किंग स्टैंड बनवाया जाएगा. इसको लेकर नगर परिषद के प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य कर्मियों ने वहां का जायजा लिया. बाद में नगर परिषद के प्रशासक ने टमटम स्टैंड से ग्रीन होटल मोड़ तक नाली के ऊपर किये गये अतिक्रमण को हटाने को लेकर जांच पड़ताल भी की. इस दौरान गुहा कॉम्प्लेक्स के सामने नाली में कचरा गिरने के लिए कुछ दुकानदारों को फटकार भी लगायी. वहीं कुछ दुकानदारों ने शिकायत करते हुए बताया कि ठेकेदार ने मनमाने तरीके से नाली का निर्माण करवाया, जो गुणवत्ताविहीन थी, जिसके चलते बनने के साथ ही नाली का ढक्कन कई जगह टूट चुका है. जो ना केवल राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा बन गया है बल्कि उससे इलाके के दुकानदारों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. बाद में नगर परिषद प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि कॉलेज रोड में बाइक व अन्य वाहनों को जहां-तहां खड़ा कर दिए जाने से जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है. इससे निपटने के लिए टमटम स्टैंड में एक पार्किंग स्टैंड बनवाया जा रहा है ताकि कॉलेज रोड में शॉपिंग करने आने वाले लोग अपनी बाइक को जहां-तहां खड़ा ना कर उसे पार्किंग स्टैंड में खड़ा कर सकेंगे और जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी. वहीं उन्होंने बताया कि ग्रीन होटल मोड़ से स्टेशन तक वेंडर जोन बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola