शेखर और सिंटू को मिली भाजपा नगर महामंत्री की जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन
शेखर और सिंटू को मिली भाजपा नगर महामंत्री की जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी ने राजमहल नगर मंडल समिति के पदाधिकारियों की घोषणा की है, जो झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार हुई है। अरविंद मिश्रा, रितेश साहा, मंजू सिंह और राजू सरकार को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महामंत्री के पद पर शेखर वर्मन और सिंटू यादव हैं। पवन गोस्वामी, आसिफ मंडल, चंदा देवी और संगीता पासवान मंत्री बनाए गए हैं। विजयंंत नायक को कोषाध्यक्ष और जयंन्त सरकार को कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया प्रभारी सुन्दर्म वर्मन, मीडिया प्रभारी करण कुमार, मीडिया सह प्रभारी राजेश महतो तथा आईटी प्रभारी राहुल चौधरी बनाए गए हैं। भाजपा नगर अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, राजमहल. भारतीय जनता पार्टी ने राजमहल नगर मंडल समिति के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है. यह नियुक्ति झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार की गई है. जारी सूची के अनुसार अरविंद मिश्रा, रितेश साहा, मंजू सिंह और राजू सरकार को उपाध्यक्ष बनाया गया है. शेखर वर्मन और सिंटू यादव को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है. मंत्री पद पर पवन गोस्वामी, आसिफ मंडल, चंदा देवी और संगीता पासवान को शामिल किया गया है. विजयंंत नायक को कोषाध्यक्ष तथा जयंन्त सरकार को कार्यालय मंत्री बनाया गया है. इसके अलावा सुन्दर्म वर्मन को सोशल मीडिया प्रभारी, करण कुमार को मीडिया प्रभारी, राजेश महतो को मीडिया सह प्रभारी और राहुल चौधरी को आईटी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. भाजपा नगर अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई.

विज्ञापन
सुनील ठाकुर

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola