ePaper

सिलीगुड़ी निवासी शख्स की बरहरवा के होटल में संदेहास्पद स्थिति में मौत

Updated at : 25 Apr 2025 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
सिलीगुड़ी निवासी शख्स की बरहरवा के होटल में संदेहास्पद स्थिति में मौत

निजी कंपनी की मीटिंग के सिलसिले में आये थे संदीप चक्रवर्ती

विज्ञापन

बरहरवा

थाना क्षेत्र के कुशवाहा टोला स्थित एक होटल में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के एक व्यक्ति की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के संदीप चक्रवर्ती (54) पिता शांतनु चक्रवर्ती एक निजी कंपनी की मीटिंग के सिलसिले में सिलीगुड़ी से मालदा आये तथा मालदा के एक युवक के साथ बाइक से बरहरवा के होटल पहुंचे. यहां पर रामपुरहाट, वर्धमान, मालदा एवं बरहरवा के कुछ युवक भी मीटिंग में उनके साथ पहुंचे. होटल के एक-एक कमरे में ये सभी लोग किसी निजी कंपनी के प्लान को लेकर मीटिंग कर रहे थे. इस बीच सभी लोगों ने चाय बिस्कुट खाया. चाय बिस्कुट खाने के कुछ देर बाद संदीप चक्रवर्ती बेहोश होकर गिर गये और उनके मुंह से झांक निकलने लगा. आनन- फानन में उनके साथ कर्मियों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा ले गए. जहां डॉक्टर पंकज कर्मकार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल, बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. शव को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल भेजा गया. मृतक संदीप चक्रवर्ती के परिजनों को भी सूचित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola