पावर ब्लॉक कल, दो पैसेंजर ट्रेन रहेगी रद्द

साहिबगंज (फाइल फोटो)
साहिबगंज मेमू पैसेंजर ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा.
साहिबगंज. मालदा मंडल के तिलडंगा व बोनीडांगा रेलवे स्टेशन के बीच रविवार को साढ़े आठ घंटे का पॉवर व ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा. इसके चलते दोनों दिशा में चलने वाली साहिबगंज- मालदा व साहिबगंज मेमू पैसेंजर ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा. साहिबगंज-अजीमगंज मेमू पैसेंजर साहिबगंज से दो घंटे के लिए पुनर्निधारित रहेगी. इसे लेकर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. यह जानकारी मालदा के पीआइ ने दी है. उन्होंने बताया मालदा मंडल के तिलडंगा व बोनीडांगा रेलवे स्टेशन के बीच लेवल क्रॉसिंग गेट नम्बर 61 व 63 को हटाने के उद्देश्य से सब-वे के प्रावधान के लिए आरसीसी बॉक्सो व स्लैब स्थापित करने को लेकर सुबह 10 बजे से शाम साढ़े छह बजे तक पॉवर व ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




