स्कॉर्पियो के धक्के से बालक घायल, भर्ती
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 May 2024 4:46 PM
लिट्टीपाड़ा-बरहेट मुख्य मार्ग सड़क अंतर्गत बड़ा कदमा के पास हुई घटना
बरहेट. थाना क्षेत्र में लिट्टीपाड़ा-बरहेट मुख्य मार्ग सड़क अंतर्गत बड़ा कदमा के पास सड़क दुर्घटना में नौ वर्षीय बालक घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, कदमा के पास राहुल कुमार, पिता अजय कुमार दास सड़क पार करके दुकान जा रहा था. तभी स्कॉर्पियो की चपेट में आ गया. बुरी तरह से घायल हो गया. घटना के बाद परिजन व आसपास के लोग घायल राहुल को प्राथमिक इलाज के लिए सीएचसी बरहेट ले गये, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. घटना में बालक को गंभीर चोट आयी है. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही बरहेट पुलिस ने सीएचसी पहुंच मामले की जानकारी ली.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










