राजमहल सांसद ने पतना की पंचायतों का किया दौरा, सुनी समस्याएं

Updated at : 04 Mar 2025 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
राजमहल सांसद ने पतना की पंचायतों का किया दौरा, सुनी समस्याएं

राजमहल सांसद ने किया पतना के पांच पंचायतों का दौरा, ग्रामीणों की समस्या से हुए रूबरू

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पतना राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र के पतना प्रखंड के पांच पंचायतों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों की समस्याओं को समझने के लिए बैठक की. जानकारी के अनुसार, सांसद विजय हांसदा ने कटहलबाड़ी पंचायत के कटहलबाड़ी गांव, बड़ा दिग्घी पंचायत के बांझी गांव, घरमपुर पंचायत के रांगा गांव, मोदीकोला पंचायत के आमझोर गांव और छोटा रांगा पंचायत के छोटा रांगा गांव का दौरा किया. गांवों में पहुंचने पर पंचायत अध्यक्ष, झामुमो कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया. बैठक के दौरान सांसद ने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं, जिनमें सबसे प्रमुख समस्या पेयजल की रही. इसके अलावा, महिलाओं ने अबुआ आवास, मईया सम्मान योजना और अन्य योजनाओं से जुड़ी अपनी परेशानियों को भी सांसद के समक्ष रखा. सांसद विजय हांसदा ने कई समस्याओं का तुरंत समाधान किया और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष गुरु हेम्ब्रम, सचिव मो. शाहबाज, जितेंद्र यादव, बिरजू सोरेन, सुनील टुडु, दिनेश कर्मकार, शिवनाथ साह, फागु मंडल, संदीप भगत, भादो सोरेन, राजेश मंडल, नजरुल हक समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola