रेजिनगर पुलिस ने 150 किलो गांजा बरामद, पांच गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
रेजिनगर पुलिस ने 150 किलो गांजा बरामद, पांच गिरफ्तार

मुर्शिदाबाद जिले के रेजिनगर थाना पुलिस और साइबर क्राइम टीम ने दादपुर बस स्टैंड के पास एक मारूति वैन से 150 किलो गांजा बरामद किया। वाहन चालक बादल बर्मन सहित पांच संदिग्ध, जो कूचबिहार और साहिबगंज के निवासी हैं, को गिरफ्तार किया गया है। गांजे की कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस का कहना है कि यह गांजा कूचबिहार से नदिया नवदीप की ओर भेजा जा रहा था। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को 10 दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस ने वाहन भी कब्जे में ले लिया है और इस गिरोह के नेटवर्क की जांच कर रही है। इस कार्रवाई से जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण की संभावना बढ़ी है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, फरक्का. मुर्शिदाबाद जिले के रेजिनगर थाना की पुलिस के साथ साइबर क्राइम की एक विशेष टीम ने 150 किलो गांजा की बरामदगी की है. इस बारे में थाना प्रभारी उत्पल दास ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के दादपुर बस स्टैंड के समीप एक संदिग्ध मारूति गाड़ी की तलाशी के क्रम में 150 किलो गांजा बरामद किया गया. साथ ही मौके से गाड़ी चालक बादल बर्मन (32), चिंटू राय (34), राहुल दास (22), बिपल्ब राय (36), तपु बर्मन (33) सभी कूचबिहार जिला दिनहाटा और साहिबगंज के निवासी हैं. यह लोग करीब 10 लाख रूपये की कीमत का गांजा मारुति वैन से कूचबिहार से नदिया नवदीप की ओर ले जा रहे थे. उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गये. बेलडांगा एसडीपीओ उत्तम गोरांय ने बताया कि सभी को एक न्यायालय में पेशी के बाद 10 दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा. उत्पल दास ने बताया कि जब्त मारूति वैन को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और इनका नेटवर्क कहां-कहां फैला हुआ है. पुलिस का मानना है कि इस बरामदगी से जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bikash Jaswal

लेखक के बारे में

By Bikash Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola