मवेशी व मानव दुर्घटनाओं की रोकथाम को आरपीएफ का जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन
मवेशी व मानव दुर्घटनाओं की रोकथाम को आरपीएफ का जागरूकता अभियान

अलार्म चेन खींचना गंभीर अपराध

विज्ञापन

साहिबगंज.पूर्वी रेलवे के मालदा मंडल में मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा लगातार हो रही मवेशी एवं मानव दुर्घटनाएं, अलार्म चेन खींचना, तथा ट्रेनों पर पथराव जैसी घटनाओं की रोकथाम को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया. इस क्रम में 16 अगस्त को आरपीएफ अधिकारियों एवं जवानों ने बरियारपुर रेलवे स्टेशन, लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 14 सी/ई (कल्याणपुर रोड-बरियारपुर के बीच), बरहरवा, कहलगांव, साहिबगंज, मिर्ज़ाचौकी, सुल्तानगंज, धरहरा, अभयपुर और दशरथपुर स्टेशनों समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये. इसके अतिरिक्त, साहिबगंज-मिर्जाचौकी रेलखंड के बीच स्थित लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 2/सी पर भी विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें तेतरिया गांव की मस्जिद के इमाम ने सक्रिय रूप से भागीदारी निभायी. इस दौरान आरपीएफ ने ग्रामीणों और यात्रियों को आगाह किया कि पटरियों पर चलना, मवेशियों को चराना, सिग्नल गियर से छेड़छाड़, अवरोधक वस्तुएं रखना, ट्रेनों पर पथराव करना और अलार्म चेन खींचना गंभीर अपराध हैं, जो न केवल जानलेवा साबित हो सकते हैं, बल्कि रेलवे अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय भी हैं. यात्रियों को चलती ट्रेनों में यह भी बताया गया कि वे अजनबी व्यक्तियों से खाद्य व पेय पदार्थ अथवा मादक वस्तुएं स्वीकार न करें. कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशामुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी गयी और बताया गया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए हानिकारक है. आरपीएफ द्वारा स्टेशन परिसर में पर्चे बांटे गये एवं विभिन्न स्थानों पर चेतावनी संबंधी पोस्टर भी चिपकाये गये. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मालदा मंडल भविष्य में भी संवेदनशील स्टेशनों और लेवल क्रॉसिंग गेटों पर इस तरह के अभियान जारी रखेगा, ताकि सुरक्षा के प्रति जनसहभागिता को जनांदोलन का स्वरूप दिया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola