राष्ट्रीय बागवानी मिशन अंतर्गत किसान दीदियों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Updated:
विज्ञापन
राष्ट्रीय बागवानी मिशन अंतर्गत किसान दीदियों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

जेएसएलपीएस के अभिसरण से 100 महिला किसानों को दिया जा रहा व्यावहारिक प्रशिक्षण

विज्ञापन

साहिबगंज

जिला उद्यान कार्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत जेएसएलपीएस के अभिसरण से चयनित किसान दीदियों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बरहरवा प्रखंड के बड़ागरग्राम में दीप प्रज्वलन कर बरहरवा प्रखंड के बीपीएम फैज आलम एवं उद्यान विभाग के प्रेम पासवान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बरहरवा प्रखंड की 60 तथा तालझारी प्रखंड की 40 किसान दीदियां भाग ले रही हैं. प्रशिक्षण के दौरान बीपीएम फैज आलम ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से किसान दीदियों को फल, सब्ज़ी, फूल, मसाले एवं औषधीय पौधों की उन्नत खेती से संबंधित आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्रदान की जा रही है. उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में पौधारोपण की आधुनिक विधियां, ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली, नर्सरी विकास, शेडनेट एवं पॉलीहाउस जैसी बागवानी आधारित गतिविधियों पर विशेष रूप से व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जेएसएलपीएस के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों को तकनीकी ज्ञान, क्षमता संवर्धन तथा बाजार से जोड़कर उनकी आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें. कार्यक्रम के दौरान किसान दीदियों से अपील की गयी कि वे इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण का पूर्ण लाभ उठाकर बागवानी आधारित आजीविका गतिविधियों को अपनाएं और अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करें. इस अवसर पर जेएसएलपीएस बरहरवा के क्लस्टर कोऑर्डिनेटर अंशुमन कुमार, आईएफसी एंकर सुश्री सुनीता मरांडी सहित अन्य किसान दीदियां एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola