घर में चल रहा था गांजे का काला कारोबार, 3.5 किलो गांजा जब्त, महिला गिरफ्तार

साहिबगंज (फाइल फोटो)
गुप्त सूचना पर जिरवाबाड़ी पुलिस ने कमरसी गांव में की छापेमारी
साहिबगंज
जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के बड़ा पंचगढ़ कमरसी गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला के घर में छापेमारी कर गांजा बरामद किया. एसडीपीओ किशोर तिर्की ने शनिवार को जिरवाबाड़ी थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सूचना मिली थी कि महिला अपने घर और दुकान से गांजा की बिक्री कर रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन किया गया. दंडाधिकारी की मौजूदगी में छापेमारी की गयी. इस दौरान पुलिस ने 1881 ग्राम छोटा पुड़िया गांजा, 1446 ग्राम मीडियम पुड़िया, 130 ग्राम बड़ा पुड़िया, 160 ग्राम खुला गांजा तथा 815 ग्राम पुड़िया बनाने वाला प्लास्टिक बरामद किया. कुल 3 किलो 617 ग्राम गांजा जब्त किया गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लक्ष्मी कुमारी (32) को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में जिरवाबाड़ी थाने में कांड संख्या 56/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)/ii(c) के तहत मामला दर्ज किया गया है. छापेमारी दल में कई पुलिस अधिकारी शामिल थे. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




