मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना में साहिबगंज की पंचायत चयनित, मुखिया नफीसा खातून को मिलेगा सम्मान

साहिबगंज के उधवा प्रखंड की दक्षिण पलाशगाछी पंचायत की मुखिया नफीसा खातून. फोटो: प्रभात खबर
Sahibganj News: साहिबगंज के उधवा प्रखंड की दक्षिण पलाशगाछी पंचायत मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना में चयनित हुई है. मुखिया नफीसा खातून को रांची में सम्मानित किया जाएगा. पंचायत के विकास कार्यों और पारदर्शी व्यवस्था को राज्य स्तर पर सराहा गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है. इससे खबर नीचे पढ़ें.
पलाशगाछी से मो इरशाद की रिपोर्ट
Sahibganj News: झारखंड के साहिबगंज जिले के उधवा प्रखंड अंतर्गत दक्षिण पलाशगाछी पंचायत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत इस पंचायत का चयन किया गया है. इस उपलब्धि से न सिर्फ पंचायत बल्कि पूरे उधवा प्रखंड का नाम रोशन हुआ है. राज्य सरकार के अवर सचिव द्वारा सभी जिला उपायुक्तों को पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी गई है.
रांची में होगा सम्मान समारोह
चयनित पंचायत के मुखिया और पंचायत सचिव को 24 अप्रैल 2026 को रांची के खेलगांव स्थित इंडोर स्टेडियम में सम्मानित किया जाएगा. यह समारोह राज्य स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, जहां पंचायत के उत्कृष्ट कार्यों को सराहा जाएगा. इस सम्मान से पंचायत के कार्यों को और प्रोत्साहन मिलेगा.
राज्य स्तरीय टीम ने किया था गहन निरीक्षण
कुछ समय पूर्व मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत चयन प्रक्रिया के दौरान राज्य स्तरीय टीम उधवा प्रखंड के दक्षिण पलाशगाछी पंचायत पहुंची थी. स्टेट प्रोग्राम रिसोर्स सेंटर के प्रतिनिधि मनीष झा के नेतृत्व में टीम ने पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया. इस दौरान पंचायत में चल रही योजनाओं और सुविधाओं का बारीकी से मूल्यांकन किया गया.
आंगनवाड़ी, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र और विद्यालयों का विस्तृत निरीक्षण किया गया. टीम ने साफ-सफाई व्यवस्था, अभिलेख संधारण, ग्रामसभा पंजी, मासिक बैठक पंजी और अन्य दस्तावेजों की जांच की. साथ ही आम नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं का भी आकलन किया गया. पंचायत की कार्यप्रणाली को पारदर्शी और व्यवस्थित पाया गया.
नफीसा खातून को मिल चुका है यूथ आईकॉन सम्मान
पंचायत की मुखिया नफीसा खातून पहले भी अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित हो चुकी हैं. वर्ष 2025 में उन्हें संथाल परगना यूथ आईकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया था. उन्होंने महिला नेतृत्व और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में मिसाल कायम की है. उनका कार्य क्षेत्र की अन्य पंचायतों के लिए प्रेरणा बना है.
मुखिया ने बताया सामूहिक प्रयास का परिणाम
मुखिया नफीसा खातून ने इस उपलब्धि को पूरे पंचायत के लिए गौरव का क्षण बताया. उन्होंने कहा कि यह सफलता पंचायत के सभी लोगों, जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है. उन्होंने यह भी कहा कि सीमावर्ती और दूरस्थ क्षेत्र होने के बावजूद विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रही है.
इसे भी पढ़ें: ‘मुझे मेरे पति से मिलना है’ सुनते ही जल्लाद बन गया ससुर, लाठी से पीटकर बहू को किया अधमरा
विकास के नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कदम
इस चयन से यह स्पष्ट होता है कि सही योजना, पारदर्शी कार्यप्रणाली और सामूहिक प्रयास से किसी भी क्षेत्र में विकास संभव है. दक्षिण पलाशगाछी पंचायत ने यह साबित कर दिया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद भी बेहतर कार्य कर राज्य स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है. आने वाले समय में यह पंचायत विकास के नए मानक स्थापित कर सकती है.
इसे भी पढ़ें: लोहरदगा में दर्दनाक हादसा, इमली पेड़ की डाली काटते समय मजदूर की मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




