ePaper

मौलानाओं की तकरीर और नात ने बांधा समा

Updated at : 09 Oct 2025 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
मौलानाओं की तकरीर और नात ने बांधा समा

तीनपहाड़ में 11वीं शरीफ के अवसर पर गौसुलवारा जलसा का आयोजन

विज्ञापन

तीनपहाड़

11वीं शरीफ के अवसर पर बुधवार की रात तीनपहाड़ स्थित इमामबाड़ा प्रांगण में गौसुलवारा जलसा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बिहार के भागलपुर से आये मौलाना शाहिद नूर अताई साहब ने अपनी तकरीर में कहा कि हर मुसलमान को कुरान की तिलावत करनी चाहिए, नमाज पढ़नी चाहिए और नेक कामों में हिस्सा लेना चाहिए ताकि अल्लाह खुश होकर गुनाहों को माफ कर दे. साथ ही, दूसरों की मदद करने और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने की बात कही गयी. जलसे में भागलपुर से आये प्रसिद्ध नातख्वां सऊद असरफी ने अपनी नातिया कलाम से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. स्थानीय मौलानाओं ने भी तकरीर व नात पेश की। जलसे के समापन पर फातिहा पढ़ा गया और अमन व खुशहाली की दुआ मांगी गयी. इसके बाद लोगों के बीच तबर्रुक वितरित किया गया. इस कार्यक्रम में नूरी जामा मस्जिद के मौलाना कारी बदरे जमाल, गौसिया जामा मस्जिद के मौलाना दाऊद असरफी, मौलाना नौशाद सहित कई अन्य मौलाना शामिल हुए. कार्यक्रम को सफल बनाने में मो. हुसैन अंसारी, मो. सलाउद्दीन, अनवारुल अंसारी, मो. नवाब सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola