निबंध, चित्रकला और प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक

संत जेवियर स्कूल में सड़क सुरक्षा पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
साहिबगंज
विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संत जेवियर स्कूल हिंदी, साहिबगंज में रविवार को सड़क सुरक्षा विषय पर निबंध लेखन, चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को यातायात नियमों, सुरक्षित सड़क व्यवहार तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के महत्व से अवगत कराना था. निबंध लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात संकेतों और नागरिकों की जिम्मेदारियों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किये. विद्यार्थियों के निबंध ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहे. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गणवेशना कश्यप (कक्षा 9), द्वितीय स्थान सुदेश मुर्मू (कक्षा 9) तथा तृतीय स्थान अनुराग भारती (कक्षा 8) ने प्राप्त किया. चित्रकला प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. विद्यार्थियों ने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, जेब्रा क्रॉसिंग एवं यातायात संकेतों पर आधारित आकर्षक चित्र बनाकर सड़क सुरक्षा का सशक्त संदेश दिया. इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रियांशी कुमारी (कक्षा 9), द्वितीय स्थान वर्षा कुमारी (कक्षा 8) तथा तृतीय स्थान गणवेशना कश्यप (कक्षा 9) को मिला. प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के यातायात नियमों संबंधी ज्ञान की परीक्षा ली गई। प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रथम स्थान वैभव कुमार (कक्षा 8), सुदेश मुर्मू (कक्षा 9) एवं उर्मिला मुर्मू (कक्षा 9) ने प्राप्त किया. द्वितीय स्थान वंदना गौड़ (कक्षा 9), पुरवा (कक्षा 9) एवं भव्य कुमार (कक्षा 8) को मिला. तृतीय स्थान जोयराज टुडू (कक्षा 8), फिरोज किस्कू (कक्षा 8), पावनी कुमारी (कक्षा 9), दीप्ति रानी हसदा (कक्षा 9) एवं शानवी मुंडा (कक्षा 9) ने हासिल किया. प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन संत जेवियर स्कूल हिंदी, साहिबगंज के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा किया गया. विजेता विद्यार्थियों को 26 जनवरी को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे. विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर इग्नासियुस लकड़ा एवं डीटीओ (मैनेजर) नीरज सहित सभी अधिकारियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को सक्रिय भागीदारी के लिए बधाई एवं धन्यवाद दिया. यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा और विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




