शहर में साइबर थाना बने और त्योहारों में भीड़-भाड़ वाले इलाकों में हो अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती

विचार गोष्ठी का आयोजन
साहिबगंज. इस्टर्न झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से बुधवार को उत्सव बैंक्वेट हॉल में जिला पुलिस, व्यापारी व आमजनता के बीच समन्वयक स्थापित करने के लिए विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. बैठक में चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से त्योहारों में साइबर अपराध की रोकथाम और व्यापारियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया. व्यापारियों ने कहा कि आये दिन लोग साइबर फ्रॉड के शिकार हो रहे हैं, ऐसे में शहर में एक अलग साइबर थाना बने. साथ ही त्योहारों में भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती हो, रात्रि गश्ती और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त हो. जिस पर एसपी अमित कुमार सिंह ने त्योहारों में सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया. अवसर पर व्यापारियों ने भरोसा जताया कि पुलिस-व्यापारी तालमेल से काम करेंगे. मौके पर बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल, राजमहल एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी, सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की, मुख्यालय डीएसपी विजय कुशवाहा, नगर थाना प्रभारी अमित गुप्ता, मुफस्सिल थाना प्रभारी अनिश पांडेय, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह, संरक्षक सज्जन पोद्दार, सुनील भरतिया, आफताब आलम, नवीन भगत, अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सचिव अंकित केजरीवाल, उपाध्यक्ष मोहित कुमार बेगराजका, सह सचिव जाहिद खान, अजय डोकानियां सहित दर्जनों सदस्य व आमजन उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




