परिवार को जाेड़े रखने के लिए नये युग की बच्चियों की विचारधारा में परिवर्तन के साथ शुद्धिकरण जरूरी

Updated:
विज्ञापन
परिवार को जाेड़े रखने के लिए नये युग की बच्चियों की विचारधारा में परिवर्तन के साथ शुद्धिकरण जरूरी

शिशु मंदिर बरहरवा में जिलास्तरीय सप्त शक्ति संगम पर एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन

विज्ञापन

बरहरवा

आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को बाबूलाल नंदलाल बोहरा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरहरवा में रविवार को विद्या भारती झारखंड प्रांत द्वारा जिलास्तरीय सप्त संगम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी रीता पासवान, विशिष्ठ अतिथि सप्तशक्ति संगम की संयोजिका हेमा दीदी एवं मुख्य वक्ता लता दीदी द्वारा माता सरस्वती, ओम और भारत माता की तस्वीर के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र देकर किया गया. कार्यक्रम में साहिबगंज और पाकुड़ जिले के सभी शिशु मंदिरों की शिक्षिकाओं ने भाग लिया. मंच का संचालन सोनी दीदी ने किया. वहीं, मुख्य वक्ता लता दीदी द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत की गयी. जिसमें बताया गया कि सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का उद्देश्य परिवारों को जोड़ना है और नये युग की बच्चियों के विचारधारा में परिवर्तन लाना है. साथ ही बहनों के विचारों का शुद्धिकरण भी करना है ताकि घर-परिवार एक रह सके. इसके अलावे शिशु मंदिर साहिबगंज, राजमहल, बोरियो, बरहरवा, कोटालपोखर, पाकुड़, हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा की शिक्षिकाओं तथा जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा का अलख जगाने वाली शिक्षिकाओं को स्मृति चिन्ह के रूप में खड्ग प्रदान किया गया. मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार आजाद, संरक्षक बीरेंद्र प्रसाद यादव, समाजसेवी सुमन कुमार, जवाहरलाल भगत, दीदी कंचन साव, अंजुला, किरण दीदी, जुली दीदी, चिंतामणि गोस्वामी, सौभाग्य भास्कर, नारायण साह,

सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola