टेलीकॉम विभाग के सात कमियों को मिला रेल सेवा पुरस्कार

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

43 कर्मचारियों को राजभाषा पुरस्कार

विज्ञापन

साहिबगंज. पूर्व रेलवे के मालदा मंडल में शुक्रवार को 68वां ओर 69वां रेल सप्ताह कार्यक्रम में रेल सेवा पुरस्कार समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया. मालदा डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता, ईआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ की अध्यक्ष मनीषा गुप्ता सहित अन्य ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. मालदा रेल मंडल के कर्मठ, अनुशासित एवं उत्कृष्ट कार्य निष्पादन करने वाले कर्मचारियों को सेवा, सुरक्षा एवं राजभाषा प्रोत्साहन के क्षेत्र में सम्मानित किया गया. तीन कटेगरी में अधिकारियों व कर्मियों को सम्मानित किया गया. मालदा रेल मंडल के यांत्रिक, वाणिज्यिक, विद्युत, इंजीनियरिंग एवं कार्मिक विभाग सहित अन्य से 64 कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया. जिसने सुरक्षा पुरस्कार से 22 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में सराहनीय प्रयासों के लिए लेखा, कार्मिक, भंडार, वाणिज्यिक एवं विद्युत विभाग सहित क्षेत्रीय इकाइयों से जुड़े 43 कर्मचारियों को राजभाषा पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola