छह दिनों से बच्चों का पठन-पाठन ठप

Updated:
विज्ञापन
छह दिनों से बच्चों का पठन-पाठन ठप

रघुवीर टोला के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय की स्थिति चिंताजनक, वैकल्पिक व्यवस्था अब तक नहीं

विज्ञापन

तालझारी

राजमहल प्रखंड अंतर्गत गदाई दियारा पंचायत के रघुवीर टोला स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय का भवन गंगा नदी के कटाव की चपेट में आकर पूरी तरह नदी में समा गया है. इस घटना के चलते विद्यालय में अध्ययनरत लगभग 90 बच्चों का पठन-पाठन कार्य बीते छह दिनों से पूरी तरह से ठप पड़ा है. विद्यालय में प्रधानाध्यापक रामवृक्ष मंडल और सहायक शिक्षक सुशील कुमार यादव पदस्थापित हैं. प्रधानाध्यापक द्वारा भवन के नदी में समा जाने की जानकारी शिक्षा विभाग को लिखित रूप में दी गयी है. साथ ही, उन्होंने समीपवर्ती किसी अन्य विद्यालय में प्रतिनियोजन की मांग भी की है, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो. हालांकि घटना की सूचना दिये जाने के बावजूद विभाग द्वारा अब तक किसी प्रकार की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गयी है, जो कि गंभीर चिंता का विषय है। उल्लेखनीय है कि यह विद्यालय गदाई दियारा के दो मतदान केंद्रों-बूथ संख्या 115 और 116 से भी जुड़ा हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ रहा है, जिससे क्षेत्र में और भी कटाव की आशंका है. इसी कारण वैकल्पिक विद्यालय भवन या स्थान की व्यवस्था करना कठिन हो गया है. इस संबंध में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) रोबिन मंडल ने बताया कि विद्यालय भवन के नदी में समा जाने की सूचना प्राप्त हुई है. बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए प्रधानाध्यापक एवं सीआरपी को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं. जल्द ही वैकल्पिक स्थान पर पठन-पाठन शुरू कर दिया जाएगा. स्थानीय ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र किसी वैकल्पिक स्थान पर कक्षा संचालन की व्यवस्था की जाये, ताकि उनका भविष्य प्रभावित न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola