खैरवा पंचायत के ग्राम प्रधान की हत्या, बोआरीजोर में मिला शव, एक गिरफ्तार
Published by : SUNIL THAKUR Updated At : 19 May 2025 7:47 PM
मिर्जाचौकी के ग्राम प्रधान की हत्या, उसका शव गोड्डा के बोआरीजोर से मिला
प्रतिनिधि, मंडरो (साहिबगंज) : मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र की खैरवा पंचायत अंतर्गत फूलोलक्ष्मी गांव के ग्राम प्रधान तालू मुर्मू की हत्या कर दी गयी. पुलिस ने बोआरीजोर के मड़पा गांव से उसके शव को बरामद किया. मृतक के गले में गमछी से बंधा हुआ था. इसके बाद पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी. इसके बाद तालू मुर्मू की पत्नी मिरकू मरांडी अपने परिजनों के साथ खैरवा पंचायत के मुखिया बेटका मुर्मू के सहयोग से बोआरीजोर थाना पहुंची. इसके बाद शव की पहचान की. अपने पति के शव को देखते ही मिरकू बिलख कर रोने लगी. परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी. इस घटना के बाद बोआरीजोर थाना प्रभारी ध्रुव कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मिर्ज़ाचौकी थाना के एएसआइ विल्सन हांसदा के साथ धनबसा गांव में छापेमारी कर लखन मरांडी को गिरफ़्तार किया. गिरफ्तारी के बाद लखन को बोआरीजोरी थाना पुलिस अपने साथ ले गयी. घटना की जानकारी मिलते ही बोरियो विधायक धनंजय सोरेन भी बोआरीजोर थाना पहुंचकर घटना की जानकारी ली. वहीं खैरवा मुखिया बटका मुर्मू ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को फूलोलक्ष्मी गांव लाया जायेगा और गांव में ही रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया जायेगा. तालू मुर्मू को दो पुत्री और एक पुत्र है. ——— ग्राम प्रधान की हत्या क्यों और कैसे की गयी है? इसका पता लगाया जा रहा है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया गया है. जल्द की आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. – ध्रुव कुमार, थाना प्रभारी, बोआरीजोर फूलोलक्ष्मी गांव के ग्राम प्रधान तालू मुर्मू के गले में गमछी बंधा हुआ शव बरामद
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










