अभिभावकों ने की स्कूल में बच्चों से शारीरिक काम लेने की शिकायत

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा

विज्ञापन

राजमहल

शहर के पीएमश्री एमएस नयाबाजार मध्य विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने उपायुक्त को आवेदन दिया है. आरोप लगाया है कि विद्यालय में बच्चों से मजदूरी करवाया जाता है. मध्याह्न भोजन में भ्रष्टाचार हो रहा है. अभिभावक प्रबंध समिति के अध्यक्ष सिंटू घोष, उपाध्यक्ष रंजनी चौधरी, सदस्य नीलू खातून, सुकतारा बीवी, रुकसाना बीवी, सुधीर मंडल, दीपक महतो, दीपा देवी, निरंजन मंडल, रेणु देवी, सीमा देवी, शांति देवी, पूनम कुमारी, कविता कुमारी, सोनाली कुमारी, शिवचरण मंडल, पूजा कुमारी, लखी देवी आदि ने आवेदन देकर शिकायत की है. आरोप लगाया है कि विद्यालय में भवन निर्माण के लिए ईंटा, बालू, बच्चों से उठवाया जाता है, राजमिस्त्री के साथ काम करवाना, नाली की सफाई करवाना विद्यालय परिसर में झाड़ू लगवाना, स्कूल की साफ सफाई करवाना आदि प्रभारी अध्यापक के द्वारा कराया जाता है, जबकि सफाई कर्मी विद्यालय में मौजूद है. इससे बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है. खाने की सामग्री में कटौती की जाती है और जो भी सामग्री आती है वह मानक के अनुरूप नहीं होता है. सप्ताह में 2 दिन अंडा देना है, लेकिन एक दिन ही दिया जाता है. कई बार तो खाना भी नहीं बनाया जाता है. इस प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाय. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार ने कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों से कोई काम नहीं कराया गया है. अगर कोई ऐसा इल्जाम लगाता है तो वह गलत है. विद्यालय प्रांगण की साफ सफाई कभी-कभी कराया जाता है, जो स्वच्छता अभियान के निमित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola