कार्यालय अधीक्षक के पद पर मथियस बेसरा ने किया योगदान

कार्यालय अधीक्षक के पद पर मथियस बेसरा ने किया योगदान
संवाददाता, साहिबगंज. समाहरणालय में नवपदस्थापित सामान्य कार्यालय अधीक्षक मथियस बेसरा ने मंगलवार को योगदान किया. योगदान करने पर झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा साहिबगंज एवं उपायुक्त कार्यालय के विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रधान की तरफ से स्वागत किया गया. महासंघ के अध्यक्ष भरत यादव, जिला मंत्री राजीव पांडेय, चतुर्थवर्गीय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राज नारायण यादव, उपायुक्त कार्यालय के प्रधान सहायक चंद्रभूषण झा, अब्दुल गफूर आलम, शशि भूषण साहनी,जिछु मंडल एवं अन्य ने इनकी पदस्थापना पर काफी हर्ष व्यक्त किया. श्री बेसरा की मृदुभाषिता, ईमानदारी एवं कर्मठता की सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की और उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुनील ठाकुर
साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










