चावल नहीं रहने कारण उप्रावि कर्बला में दो दिन से मध्याह्न भोजन बंद

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

कई और विद्यालय भी प्रभावित

विज्ञापन

राजमहल. प्रखंड क्षेत्र के गुनिहारी पंचायत अंतर्गत भैंसमारी संकुल क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कर्बला में विगत दो दिनों से मध्याह्न भोजन बंद है. प्राचार्य ने इसकी लिखित सूचना बीईईओ को प्रखंड संसाधन केंद्र में शनिवार को दी है. प्राचार्य प्रदीप कुमार ने बताया है कि मध्याह्न भोजन का चावल नहीं रहने के कारण विगत दो दिन शुक्रवार और शनिवार को मध्याह्न भोजन विद्यालय में बंद रहा. विद्यालय में कुल 18 बच्चे नामांकित हैं, जिनमें शुक्रवार को 13 और शनिवार को 12 बच्चे उपस्थित थे. प्राचार्य ने कहा कि पांचवीं क्लास में बच्चे पास आउट होने के कारण फिलहाल बच्चों के नामांकन की संख्या में कमी है. एक तरफ जहां सरकार की ओर से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यालय में शत-प्रतिशत उपस्थिति को लेकर मध्याह्न भोजन योजना संचालित की जा रही है. वहीं धरातल पर आए दिन चावल की उपलब्धता नहीं होने के कारण किसी न किसी विद्यालय में मध्याह्न भोजन बंद रहने की स्थिति पैदा हो जाती है. चावल मैनेज कर मध्याह्न भोजन संचालित करने का निर्देश :

प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय कोयला बाजार, यूपीएस धेरेस टोला व मध्य विद्यालय फुलवरिया में भी चावल खत्म होने के कारण मध्याह्न भोजन बंद होने की स्थिति आ गयी है. इस बाबत पूछे जाने पर शिक्षा परियोजना के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक कुणाल कुमार ने कहा कि उप्रावि कर्बला में चावल मैनेज कर मध्याह्न भोजन संचालित करने का निर्देश दिया गया था लेकिन संयोजिका और प्राचार्य में आपसी विवाद है, जिस कारण प्रभावित हुआ है. इसके अलावा कई विद्यालयों से चावल खत्म होने की मौखिक सूचना प्राप्त हुई है. सभी विद्यालय के प्राचार्य एवं संयोजिका को चावल मैनेज कर मध्याह्न भोजन को निर्बाध तरीके से संचालित करने का निर्देश दिया गया है. चावल आवंटन की मांग की गयी है. सोमवार या मंगलवार तक चावल आपूर्ति होने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola