मिर्जाचौकी थाना के निकट खड़े ट्रक से चोरी मामले में चार गिरफ्तार, जेल

Updated:
विज्ञापन
मिर्जाचौकी थाना के निकट खड़े ट्रक से चोरी मामले में चार गिरफ्तार, जेल

ट्रक से बैटरी, एक्सेल, रेडीवाटर व स्पीडोमीटर सहित कई सामानों की हुई थी चोरी

विज्ञापन

साहिबगंज

मिर्जाचौकी थाना से महज दो किलोमीटर दूर प्रशासन द्वारा जब्त किए गए वाहन से बैटरी, एक्सेल, रेडीवाटर सहित अन्य सामान की चोरी मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने बताया कि तकरीबन दो माह पूर्व जब्त किए गए ट्रक के सामान, जिसमें एक बैटरी, दो एक्सेल, एक रेडीवाटर, सपाट, स्पीडोमीटर एवं अन्य छोटे-छोटे कई सामान की चोरी होने की सूचना थाना प्रभारी को प्राप्त हुई थी. इसके बाद इस संबंध में कांड संख्या 65/25 अंकित करते हुए पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की. एसडीपीओ ने बताया कि तकरीबन आधे दर्जन लोगों से पूछताछ की गयी. इसके बाद पुलिस ने मो शाहनवाज अंसारी, नाजिम अंसारी, आदिल अंसारी एवं भोला प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है. भोला प्रसाद ने ट्रक की बैटरी को खरीद लिया था. इस मामले में गिरफ्तार हुए तीनों युवकों द्वारा यह बताया गया था. पूछताछ के दौरान एक बैटरी एवं दो एक्सेल को पुलिस ने बरामद कर लिया है. कहा कि पूछताछ के दौरान दो अन्य युवक के भी संलिप्त होने की बात सामने आयी है. इसकी तलाश में पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है. बहुत जल्द उन लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. छापेमारी दल में मिर्ज़ाचौकी थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव, एसआई विक्रम कुमार बावरी, एसआई प्रवीण कुमार प्रभाकर, एएसआई वीरेंद्र सोरेन, एएसआई कृष्णा सिंह, एसएआई शिवलाल मरांडी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola