सखी मंडल के खाते से पांच लाख रुपये की अवैध निकासी

Updated:
विज्ञापन
सखी मंडल के खाते से पांच लाख रुपये की अवैध निकासी

ऋण की किस्तें बैंक में जमा नहीं की जा रही

विज्ञापन

तीनपहाड़. थाना क्षेत्र के वनांचल ग्रामीण बैंक शाखा रामचौकी, तीनपहाड़ से कृष्णा आजीविका सखी मंडल बभनगामा के खाते से पांच लाख रुपये की अवैध निकासी का मामला प्रकाश में आया है. कृष्णा सखी मंडल की अध्यक्ष चायना शील का आरोप है कि उसके फर्जी हस्ताक्षर कर समूह के नाम में हेराफेरी की गयी और बिना किसी बैठक व अनुमति के भारी-भरकम रकम निकाल ली गयी. इसका आरोप जेएसएलपीएस स्टाफ बेबी मोदी, बीपीएन और बैंक कर्मियों की मिलीभगत का आरोप लगा रही है. वहीं चायना शील ने बताया कि बैंक प्रबंधक शशि भूषण कुमार ने उन्हें फोन पर सूचित किया कि उनके समूह द्वारा लिए गए ऋण की किस्तें बैंक में जमा नहीं की जा रही हैं. जब वे बैंक पहुंचीं और पासबुक की जांच करवायी, तब पांच लाख रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया जिसका अध्यक्ष को कुछ पता ही नहीं है. साथ ही यह भी आरोप है कि बेबी मोदी समूह का सारा रजिस्टर अपने पास रखती है और मनमाना तरीका अपनाती है. वहीं इस मामले को लेकर अध्यक्ष द्वारा थाना में शिकायत करने की प्रक्रिया चल रही थी. तीनपहाड़ शाखा प्रबंधक शशिभूषण कुमार ने बताया कि फर्जी हस्ताक्षर की बात सामने आयी है. इसकी जांच की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola