ePaper

फिर बरपा वज्रपात का कहर! एक ही गांव की दो महिलाओं की मौत, पसरा मातम

Updated at : 24 Jul 2025 3:39 PM (IST)
विज्ञापन
Lightning in Jharkhand

झारखंड में वज्रपात से लगातार हो रही हैं मौतें.

Jharkhand News: झारखंड में एक बार फिर वज्रपात का कहर बरपा. साहिबगंज जिले से दो महिलाओं की मौत की खबर सामने आयी है. दोनों महिलाएं एक ही गांव की है. महिलाओं के मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है.

विज्ञापन

Jharkhand News | बरहरवा, विकास जायसवाल: साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र के मयूरकोला पंचायत के बधईटांड़ गांव में वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गयी. महिलाओं की पहचान बधईटांड़ गांव निवासी बीशु घोष की पत्नी मानती देवी (55) एवं फुलचुआ गांव निवासी गोला घोष की पत्नी उर्मिला देवी (35) के रूप में हुई है.

नहाने गयी थी दोनों महिलाएं

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं बधईटांड़ गांव के समीप स्थित एक पोखर में नहाने गयी थी. इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आने से दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी. महिलाओं को आनन-फानन में इलाज के सदर अस्पताल पाकुड़ ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच कर दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

गांव में पसरा मातम

इधर घटना के बाद दोनों महिलाओं के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. दो महिलाओं की मौत से पूरे गांव में भी मातम पसर गया है. घटना की जानकारी पाकर कोटालपोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें

कड़िया मुंडा से मिलने अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, जानिए अब कैसी है तबीयत

Surya Grahan 2025: नवरात्रि के एक दिन पहले लगने वाला है सूर्य ग्रहण, जानिए झारखंड में कहां-कहां दिखेगा?

झारखंड में पर्यटन स्थलों पर कमाना है पैसा, तो अब रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी, जानिये क्या है नया नियम

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola