कड़िया मुंडा से मिलने अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, जानिए अब कैसी है तबीयत
Irfan Ansari meet Kariya Munda
Kariya Munda Health: पूर्व सांसद सह भाजपा के वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा की तबीयत खराब होने के बाद मंगलवार को उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसी बीच आज गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे.
Kariya Munda Health: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी आज गुरुवार को रांची के मेडिका अस्पताल में इलाजरत पूर्व सांसद सह भाजपा के वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा से मिलने पहुंचे. यहां उन्होंने पूर्व सांसद से बातचीत कर उनका हाल जाना और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के जानकारी ली. साथ ही मंत्री ने कड़िया मुंडा के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की.
आपके शहर में
कड़िया मुंडा की तबीयत में हुआ सुधार
कड़िया मुंडा का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे मंत्री ने बताया कि शरीर में सोडियम और पोटेशियम की कमी कारण उन्हें चककर आया था, जिससे पूर्व सांसद को यूरिन में भी परेशानी हो रही थी. हालांकि अब उनके स्वास्थ्य में सुधार है. फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.
झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें
कल सीएम पहुंचे थे अस्पताल
पूर्व सांसद पद्म विभूषण कड़िया मुंडा के अस्वस्थ्य होने की खबर पाकर कल बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे थे. मालूम हो मंगलवार को अचानक तबियत खराब होने के बाद पूर्व सांसद को रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था. फिलहाल उनके स्वास्थ्य में सुधार है.
जनवरी में भी बिगड़ी थी तबीयत
कड़िया मुंडा की तबीयत दो साल पहले भी न्यूमोनिया के कारण खराब हुई थी. इसके बाद उनकी तबीयत फिर जनवरी 2025 में भी बिगड़ी थी. इसके कुछ दिन बाद ब्लड शुगर लेवल गिरने और बेचैनी महसूस होने के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया था. उस समय मेडिका में इलाज के बाद वह ठीक होकर घर चले गये थे.
यह भी पढ़ें
Dhanbad News: चूहों ने नहीं पी थी शराब, जांच रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए