साहिबगंज महाविद्यालय के प्राचार्य ने दिया इस्तीफा, कुलपति को भेजा पत्र

Updated:
विज्ञापन
साहिबगंज महाविद्यालय के प्राचार्य ने दिया इस्तीफा, कुलपति को भेजा पत्र

साहिबगंज महाविद्यालय के प्राचार्य ने दिया इस्तीफा, कुलपति को भेजा पत्र

विज्ञापन

साहिबगंज. साहिबगंज महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एसआरआइ रिजवी ने शनिवार को व्यक्तिगत कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने दो पृष्ठों का इस्तीफा पत्र सिदो-कान्हू विश्वविद्यालय के कुलपति को ईमेल के माध्यम से भेजा है. ज्ञात हो कि डॉ. रिजवी ने 15 मार्च 2024 को प्रभारी प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया था. वे शुरू से ही मिलनसार और महाविद्यालय के विकास, पठन-पाठन तथा महाविद्यालय हित के लिए कर्तव्यनिष्ठ रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को आदिवासी कल्याण छात्रावास के कुछ छात्र 11 सूत्रीय मांग पत्र लेकर प्राचार्य से मिलने पहुंचे थे. कार्यालय से नीचे आने के क्रम में छात्रों और प्राचार्य के बीच मांगों को लेकर बातचीत हुई. सूत्रों के अनुसार, कुछ बातें छात्रों द्वारा कहे जाने पर प्राचार्य ने अपना इस्तीफा कुलपति को भेज दिया. देर शाम तक यह विषय पूरे कॉलेज परिसर और शहर में प्रोफेसरों के बीच चर्चा का केंद्र बना रहा. क्या थीं मांगें साहिबगंज आदिवासी कल्याण छात्रावास के छात्रों ने प्राचार्य को सौंपे गये ज्ञापन में निम्नलिखित मांगें रखी थीं, जिनमें बीएड महाविद्यालय को शीघ्र मान्यता देने व इस सत्र से नामांकन शुरू करने, महाविद्यालय के कर्मचारी अमर पारीक को प्राचार्य कक्ष से हटाने, इंटर फंड का विवरण छात्रों को उपलब्ध कराने, रूसा फंड और सामग्री की खरीददारी की जानकारी छात्रों को देने, संथाली विषय के शिक्षक की मांग विश्वविद्यालय से करने, छात्रावास में आरओ प्लांट शीघ्र स्थापित करने, महाविद्यालय में कैंटीन की व्यवस्था करने, महाविद्यालय में नियमित रूप से साफ-सफाई करने, महाविद्यालय की सभी कक्षाएं सुचारु और नियमित रूप से संचालित करने, महिला महाविद्यालय के प्राचार्य धुर्व ज्योति सिंह को साहिबगंज महाविद्यालय से हटाने, कॉलेज की चहारदीवारी का निर्माण कराने की मांगें शामिल थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola