बड़तल्ला में 44 किसानों के बीच बंटा मसूर का बीज

तेलियागड़ी, उत्तरी करमटोला व दक्षिण करमटोला में गुरुवार को ग्राम प्रधान प्रधान मुर्मू की अध्यक्षता में मसूर बीज का वितरण किया गया.
मंडरो. प्रखंड अंतर्गत बड़तल्ला पंचायत के बड़तल्ला क्लस्टर के ग्राम तेलियागड़ी, उत्तरी करमटोला व दक्षिण करमटोला में गुरुवार को ग्राम प्रधान प्रधान मुर्मू की अध्यक्षता में मसूर बीज का वितरण किया गया. यह वितरण राष्ट्रीय खाद्य बीज निगम एवं बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत किया गया, जिसके अंतर्गत कुल 44 किसानों को बीज उपलब्ध कराया गया. कार्यक्रम में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक कंचन कुमार सुमन तथा सहायक तकनीकी प्रबंधक की उपस्थिति रही. तकनीकी प्रबंधक कंचन कुमार सुमन ने किसानों को मिट्टी जांच के महत्व, वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने तथा सही मात्रा में उर्वरक उपयोग के संबंध में प्रशिक्षण दिया. बीज प्राप्त कर किसानों ने खुशी व्यक्त की. उनका कहना था कि गांव में पहली बार मसूर बीज का वितरण हुआ है, जिससे वे बेहतर उत्पादन की उम्मीद के साथ वैज्ञानिक तरीके से खेती करेंगे. मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक राजेश्वर मुर्मू, सरिता कुमारी, कृषक मित्र मो आरिफ आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुनील ठाकुर
साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










