महिला क्रिकेट टीमों के बीच हुआ फ्रेंडली मैच

Updated:
विज्ञापन
महिला क्रिकेट टीमों के बीच हुआ फ्रेंडली मैच

जेएससीए सदस्य ने मैन ऑफ दी मैच को किया पुरस्कृत

विज्ञापन

साहिबगंज भारतीय महिला टीम के वर्ल्ड कप जीतने के बाद साहिबगंज में भी महिलाओं का रुझान क्रिकेट की ओर बढ़ा है. माही स्पोर्ट्स क्लब के कोच रवि पोलार्ड बालिकाओं को क्रिकेट के गुर सिखा रहे हैं. सोमवार को महिला क्रिकेट की टीम ए और टीम बी के बीच मैच खेला गया. सिदो कान्हू स्टेडियम में खेले गये मैच में टीम बी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 83 रन बनाये. कप्तान तमन्ना खातून ने 59 बॉल में 60 रन की पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ए की टीम 78 रन बना कर ऑलआउट हो गयी. कप्तान बिंदु कुमारी ने 45 बॉल में 30 रन की पारी खेली. टीम बी ने 5 रन से मैच जीत लिया. टीम की कप्तान तमन्ना खातून को मैन ऑफ दी मैच चुना गया. पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जेएससीए सदस्य चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा उर्फ बोदी सिन्हा ने तमन्ना को मैन ऑफ दी मैच की ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया. मुख्य अतिथि ने जिले की बालिकाओं को क्रिकेट खेलने और आगे बढ़ कर जिला व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola