मजदूरों की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन करेगा मजदूर संघ

Updated:
विज्ञापन
मजदूरों की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन करेगा मजदूर संघ

झारखंड मजदूर संघ की बैठक

विज्ञापन

राजमहल

स्थानीय निरीक्षण भवन में झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मिथुन कुमार यादव ने की. मुख्य अतिथि केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव ने विगत माह में संघ के पंचायत स्तरीय, प्रखंड स्तरीय तथा जिला स्तरीय सभी उपस्थित सदस्यों एवं पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की. समीक्षा के उपरांत जिला समिति में कुछ सदस्यों एवं पदाधिकारियों को पदमुक्त करते हुए उनके स्थान पर नए लोगों को पदभार ग्रहण कराया गया. कार्यकारी अध्यक्ष श्रीदम बसु के स्थान पर मो सद्दाम अंसारी, जिला उपाध्यक्ष शिवलाल ठाकुर के स्थान पर निखिल यादव, संगठन मंत्री बीरबल मंडल के स्थान पर कल्पना कुमारी, जिला सदस्य पंकज ठाकुर एवं मुकर्रम शेख के स्थान पर क्रमशः अंसार खान को जिला सदस्य एवं प्रवक्ता तथा सुष्मिता कुमारी को जिला सदस्य के लिए योगदान करवाया गया. बैठक में 14 अक्टूबर को उधवा प्रखंड कार्यालय में तथा 16 अक्टूबर को श्रम कार्यालय साहिबगंज में धरना-प्रदर्शन की भी घोषणा की गयी है. बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी, केंद्रीय सदस्य रवि घोष, जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार पंकज, महामंत्री मो इमाम विश्वास, अज्जुम अली, मंत्री मिथुन राजवंशी, कार्य मंत्री मो जावेद अख्तर, ब्रह्मदेव यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola