वार्ड 10 की समस्या से विधायक प्रतिनिधि को कराया अवगत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Jun 2024 5:16 PM
विधायक प्रतिनिधि बरकत खान आमजनों की समस्याओं से रूबरू हुये. इस दौरान कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष छोटे लाल रमानी ने वार्ड संख्या 10 के कहारपाड़ा में व्याप्त समस्याओं की लिखित आवेदन देकर विधायक प्रतिनिधि को अवगत कराया.
प्रतिनिधि, बरहरवा प्रखंड मुख्यालय स्थित विधायक कक्ष में मंगलवार को विधायक प्रतिनिधि बरकत खान आमजनों की समस्याओं से रूबरू हुये. इस दौरान कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष छोटे लाल रमानी ने वार्ड संख्या 10 के कहारपाड़ा में व्याप्त समस्याओं की लिखित आवेदन देकर विधायक प्रतिनिधि को अवगत कराया. विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर काफी व्यस्तता रही. इस कारण सरकारी एवं गैर-सरकारी पदाधिकारी काफी व्यस्त रहे. प्रखंड व अंचल कार्यालय का कार्य सुचारू रूप नहीं हो पाया. अब आचार संहिता समाप्त होने के बाद सभी कार्य सुचारू रूप से चलेंगे और विधायक कक्ष में भी पहले की भांति मंगलवार को जनता दरबार लगेगा. लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा. मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, अनंत लाल भगत, निताय सरकार, छोटेलाल रमानी सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










