सीएम हेमंत सोरेन को जलसे में शामिल होने का दिया आमंत्रण

Updated:
विज्ञापन
सीएम हेमंत सोरेन को जलसे में शामिल होने का दिया आमंत्रण

कमेटी सदर मुजीबुल रहमान ने बताया कि 14 व 15 फरवरी को आयोजित होनेवाले सालाना जलसा को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा झामुमो केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा से भी मुलाकात कर आमंत्रण दिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बरहेट प्रखंड क्षेत्र के गुमानी नदी किनारे स्थित जामिया इस्लाहुल मोमिनीन व कुल्लिया उम्मे हबीबा लील बनात मदरसा में आयोजित होनेवाला जलसा को लेकर प्रदेश के सीएम सह स्थानीय विधायक हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कमेटी ने आमंत्रण-पत्र दिया. कमेटी सदर मुजीबुल रहमान ने बताया कि 14 व 15 फरवरी को आयोजित होनेवाले सालाना जलसा को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा झामुमो केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा से भी मुलाकात कर आमंत्रण दिया. उन्होंने कहा कि जलसे में देश-विदेश के मौलाना शामिल होंगे. यहां हर वर्ष संताल परगना का सबसे बड़ा जलसा आयोजित होता है. इसमें साहिबगंज के अलावा पाकुड़, गोड्डा, दुमका व अन्य जिलों से लोग शामिल होते हैं. मदरसा का शिक्षण संस्थान इसमें सबसे बड़ी भूमिका निभाता आ रहा है. मौके जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू, सचिव प्रो हाशिम अख्तर, कोषाध्यक्ष मो एजाज, मो अली, मिंटू इकबाल आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Bikash Jaswal

लेखक के बारे में

By Bikash Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola